आबकारी टीम ने कुख्यात शराब तस्कर को धरदबोचा, आरोपी के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक प्रकरण है दर्ज

भोपाल। राजधानी की आबकारी विभाग की टीम ने एक कुख्यात शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी की विभाग को लंबे समय से तलाश थी। उसके खिलाफ छोला मंदिर थाना और क्राइम ब्रांच ने 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। जिसमें लगभग चार आबकारी की धारा 34(2) के बड़े प्रकरण शामिल हैं।
आबकारी कंट्रोलर आरजी भदौरिया ने बताया कि कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्करों पर नजर रखी जा रही है। इसी के तहत कैंची छोला, छोला मंदिर, हमीदिया रोड, अशोका गार्डन, स्टेशन सहित पुराने भोपाल में अवैध शराब ठिकाने लगाने वाले तस्कर कैची छोला निवासी विक्की सरदार पर नजर रखी जा रही थी। जिसे टीम द्वारा बुधवार को दबिश देकर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भाग निकला। बाद में टीम ने घेराबंदी कर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है आरोपी विक्की सरदार महंगी ब्रांडेड शराब की बोतलों में सस्ती शराब बेचने वाली उस गिरोह का भी सदस्य है, जिसका पुलिस ने पिछले दिनों ही पर्दाफाश किया था।

 

Next Post

गुरु पूर्णिमा पर गायत्री शक्तिपीठों पर अनेक आयोजन

जबलपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पर गायत्री शक्तिपीठ, मनमोहन नगर में देव आव्हान, गुरु आव्हान के साथ दिनांक 20 जुलाई दिन शनिवार को प्रातः 6:00 बजे से 24 घंटे का अखंड गायत्री जप से प्रारंभ होगा। गुरु पूर्णिमा दिनांक 21 जुलाई, रविवार को प्रात: 8 बजे से गुरु […]