प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेज सहित पांच नर्सिंग कॉलेज का किया वर्चुअली लोकार्पण व भूमिपूजन, प्रदेश में एमबीबीएस की बढ़ी 300 सीटें

मंदसौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के तीन मेडिकल कॉलेज सहित पांच नर्सिंग कॉलेज का वर्चुअली लोकार्पण और भूमिपूजन किया। ये मेडिकल कॉलेज मंदसौर, नीमच और सिवनी में खोले गए हैं। तीनों मेडिकल कॉलेज में 100-100 एमबीबीएस सीटें हैं, इस लिहाज से प्रदेश में एमबीबीएस की 300 सीटों की बढ़ोतरी हो जाएगी।
प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) से लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े।
वही, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धन्वंतरि जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेदिक डॉक्टरों की रिटायरमेंट उम्र 65 साल करने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री बोले कि हम देश की जनता को महंगे इलाज के बोझ से निकालकर रहेंगे। इसके लिए देशभर में 2 लाख से ज्यादा आरोग्य मंदिर खोले गए हैं, जहां कैंसर जैसी बीमारियों की भी जांच हो रही है। ई-संजीवनी योजना के तहत अब तक 30 करोड़ लोग स्पेशलिस्ट डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श ले चुके हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के छह-सात दशक में जो काम नहीं हुआ, वो बीते 10 साल में किया। देश में रिकॉर्ड संख्या में नए एम्स और मेडिकल कॉलेज खोले गए। अस्पतालों की बढ़ती संख्या बताती है कि मेडिकल सीटें भी बढ़ रही हैं। आज एमपी, यूपी, कर्नाटक में मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है। इंदौर में अस्पताल का लोकार्पण हुआ है। पीथमपुर में ईएसआईसी अस्पताल खुला है। प्रधानमंत्री ने 81 लाख किसानों के खाते में 1624 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी ट्रांसफर की।

 

Next Post

भूमि की फर्जी रजिस्ट्री की शिकायत कोतवाली पहुंची, जमोड़ी थाना अंतर्गत पडरा का मामला

सीधी। कोतवाली में लिखित रिपोर्ट में सुशील कुमार मिश्रा पिता रामविशाल मिश्रा निवासी पडरा ने कहा है कि उनकी माता रामकली मिश्रा से षडयंत्र करते हुए उनके स्थान पर दूसरी महिला को रजिस्टार कार्यालय सीधी में उपस्थित कर फोटोग्राफ व अंगूठे आदि प्रतिरूपण करते हुए छलपूर्वक फर्जी कूटरचित पावर ऑफ […]