लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई करते हुए एएसआई को 10 हजार की रिश्वत लेते धरदबोचा

भोपाल। लोकायुक्त पुलिस ने सहा. उपनिरीक्षक (एएसआई) संतोष कुमार दांगी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते धरदबोचा।
बता दे कि लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को भानपुर विदिशा रोड गीता नगर निवासी हेमंत कुमार ने आवेदन देकर शिकायत किया था कि एएसआई संतोष दांगी उसके खिलाफ झूठी शिकायत की जांच करने को लेकर 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। हेमंत ने बताया कि वह बैकिंग कियोस्क संचालित करता था। जिसे उसने जून 2023 में बंद कर दिया। अभी किसी जगदीश शर्मा नाके व्यक्ति ने उसकी छोला थाने में शिकायत की। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसे 29 हजार रुपए बैंक में जमा करने के लिए थे, लेकिन वह रुपए बैंक में जमा नहीं किए गए। हेमंत ने अपने आवेदन में बताया कि जगदीश शर्मा की तरफ से शिकायत में प्रमाण के तौर पर लगाई गई रसीद भी सील और हस्ताक्षर फर्जी है। इस मामले की जांच एएसआई संतोष दांगी कर रहे हैं।
हेमंत कुमार ने आवेदन में बताया कि संतोष कुमार दांगी जांच को दबाने के लिए उससे 50 हजार रुपए की मांग कर रहे है।
शिकायत सत्यापित होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने ट्रैप की कार्रवाई की। इसमें एएसआई संतोष कुमार दांगी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। एएसआई के खिलाफ धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच की कार्रवाई की जा रही है।
लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में डीएसपी वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन, आरक्षक संदीप एवं अवध शामिल रहे।

 

Next Post

मैराथन दौड़ में दौड़े हजारों प्रतिभागी, अभिनेता मिलिंद सोमन मैराथन में हुए शामिल

भोपाल। रविवार को राजधानी में कंपकपाती ठंड में लोग अलसुबह टीटी नगर स्टेडियम में एकत्रित होने लगे और वहां से शहर के अलग-अलग रास्तों पर दौड़ के लिए रवाना हो गए। मैराथन के लिए ट्रैफिक भी डायवर्ट किया गया था। चार श्रेणियों में हुई पंख एमपी मैराथन छह किमी से […]