मवेशीयो से लदा ट्रक 20 फीट खाई में जा गिरा, 17 मवेशीयो की मौत, आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस

मंडला। जिले के मवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहगांव बकरमुंडी घाट में मवेशीयो से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
जानकारी के मुताबिक मोहगांव बकरमुंडी घाट में मवेशियों से लदा ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीएम 7942 अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में 17 मवेशीयो की मौत हो गई। वही, घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
बता दे की 20 मवेशीयो को बड़ी बेदर्दी ट्रक में ठूसठूस कर भरकर गंतव्य स्थान ले जाया जा रहा था।
यह गोरख धंधा कई वर्षों से निरंतर चल रहा है और यह काम मवई से छत्तीसगढ़ सीमा के बीच होता है।
विश्वासनीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ सीमा से मसना, मूरता, अमवार एवं रहटाखेरों के जंगलों के रास्ते इस तस्करी के कार्य को अंजाम दिया जाता है।
अगर इसकी निष्पक्षता से जांच की जाए तो ऐसे कई सफेदपोश चेहरे सामने आ सकते हैं, जो इस दुष्कृत में शामिल हैं।
गौरतलब है कि विशेष संरक्षण में यह तस्करी का धंधा कई वर्षों से फल फूल रहा है। ऐसी घटनाएं कई बार घट चुकी है, लेकिन प्रशासन इनके ऊपर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करता। यदि प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाए तो इस तस्करी पर लगाम लगाया जा सकता है।
घटना के बाद मौके पर मवई पुलिस दल जांच में जुटी हुई है। मवई पुलिस के द्वारा अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

Next Post

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती प्रेम का अंत हुआ क़त्ल से, प्रेमिका ने किया प्रेमी का गला घोंटकर हत्या

शहडोल। फेसबुक के माध्यम से शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत कत्ल से हुआ है, जिसमें प्रेमिका ने ही अपने प्रेमी की गला घोंटकर कत्ल की वारदात को अंजाम दे दिया। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र की संग्राम सिंह सफाई में निवासी राधा बाई (28) ने अपने प्रेमी सुरेश […]