राधा स्वामी सत्संग परिसर में भीषण आग से मचा हड़कंप

इंदौर। शहर के राधा स्वामी सत्संग परिसर में मंगलवार रात भीषण आग लग गई।
आग लगते ही यहां के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
बचाव दलों ने परिसर में पहुंचते ही आग बुझाना शुरू किया और वहां जमा लोगों को बाहर निकाला। आग लगते ही आसपास के लोग परिसर में जमा हो गए थे।
फायर बिग्रेड के उप निरीक्षक संतोष दुबे ने बताया कि परिसर में रखी घास में आग लगने की वजह से हादसा हुआ।
सत्संग से जुड़े लोगों ने बताया कि राधा स्वामी परिसर कई एकड़ में बना हुआ है। सत्संग में बंटने वाले प्रसाद को बनाने के लिए यहां पर घास रखी गई थी। आसपास मैदान भी है जिसमें घास होती है। यहां की घास भी काटी गई थी। इसी ढेर में आग लग गई और फिर वह बढ़ने लगी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। करीब एक लाख लीटर पानी डालकर आग को काबू में पाया गया।
डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि जहां आग लगी वहां पर लोग नहीं थे। समय रहते हमने आग को काबू में पा लिया है। आग किस वजह से लगी इसके कारणों की हम जांच कर रहे हैं।

 

Next Post

बोर्ड परीक्षा की लगभग एक करोड़ पांच लाख जांची जाएगी उत्तर पुस्तिकाए

भोपाल। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं के 10 लाख और कक्षा 12वीं के साढ़े सात लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। इस बार परीक्षा में पूरक कापी यानी अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका देने का प्राविधान नहीं है। वही, एक विद्यार्थी औसत छह विषयों की […]