भोपाल। इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं के 10 लाख और कक्षा 12वीं के साढ़े सात लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।
इस बार परीक्षा में पूरक कापी यानी अतिरिक्त उत्तर पुस्तिका देने का प्राविधान नहीं है। वही, एक विद्यार्थी औसत छह विषयों की परीक्षा देता है। इस हिसाब से लगभग एक करोड़ पांच लाख उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी।
बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 20 फरवरी से प्रारंभ होगा। तैयारियों स्वरूप प्रत्येक संभाग के दो जिलों की परीक्षा समन्वय संस्था में अब तक हुई परीक्षा की कापियों पर बार कोड लगाने का काम शुरू हो गया है।