परीक्षा में नकल रोकने के लिए देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने उठाया बड़ा कदम

इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय अपनी परीक्षाएं अच्छे तरीके से कराने को लेकर नियमों में बदलाव करेगा। अब परीक्षा के लिए बनाए जाने वाले केंद्रों पर विद्यार्थियों की क्षमता निर्धारित की जाएगी। नियमों में संशोधन के पीछे असल वजह नकल रोकना है।
अगले सप्ताह परीक्षा से जुड़े कार्यों के संबंध में कुलपति डॉ. रेणु जैन ने बैठक बुलाई है।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार व्यवस्था मार्च से होने वाली परीक्षाओं में लागू होगी। विद्यार्थियों की बैठक क्षमता निर्धारित होने से केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। परीक्षाओं के संचालन को लेकर विश्वविद्यालय के सामने कई दिक्कतें आती हैं। कई बार केंद्र बनाए कॉलेजो में तीन-तीन सत्र में परीक्षाएं करवाई जाती हैं। ऐसे में कॉलेजों में कक्षाएं प्रभावित होती हैं। मजबूरन कुछ परीक्षाओं के लिए कॉलेजों को केंद्र की सूची से हटाना पड़ता है।
यह स्थिति सरकारी कॉलेजो के सामने ज्यादा आती है, क्योंकि जीएसीसी, ओल्ड जीसीडी, न्यू जीडीसी, निर्भय सिंह पटेल न्यू साइंस कॉलेज, शासकीय विधि महाविद्यालय में 500 से 700 विद्यार्थियों को केंद्र आवंटित होता है। यहां तक कि कुछ निजी कॉलेजो में भी विद्यार्थियों की संख्या आठ सौ तक पहुंच जाती है। कॉलेजो की समस्या को देखते हुए प्रत्येक केंद्र पर बैठक क्षमता निर्धारित करेगा।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक 300 से 400 छात्र-छात्राएं एक बार में परीक्षा दे सकेंगे। नई व्यवस्था लागू करने से पहले केंद्रों की संख्या बढ़ाना होगी। मौजूदा व्यवस्था में 150 कॉलेजो को विभिन्न परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाया जाता है। अब 30 से 40 नए केंद्र बनाना होंगे। हालांकि सालभर में कुछ नए सरकारी कॉलेज भी खुले हैं।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी ने बताया कि बेहतर ढंग से परीक्षा कराने के लिए नियम बदले जाएंगे। वैसे केंद्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

 

Next Post

ट्रांजिट विजिट पर इंदौर पहुंची फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर

इंदौर। बीते समय की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर शनिवार को दोपहर 12.30 बजे इंदौर पहुंची। वह इंदौर में ट्रांजिट विजिट पर हैं। करिश्मा कपूर इंदौर एयरपोर्ट से कार द्वारा देवास जाएंगी, जहां स्थित एक निजी इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम में […]