इंदौर। शहर के पलासिया चौराहे पर स्थित सांघी मोटर्स के कार वर्कशॉप में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई।
इस घटना में वर्कशॉप में खड़ी कई गाड़ियां जलकर खाक हो गईं।
सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
वर्कशॉप में पेट्रोल, डीजल और आइल होने की वजह से आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
हादसे में सांघी मोटर्स के वर्कशॉप में आग में कई कारें जल गईं।
उपनिरीक्षक सुशील दुबे के मुताबिक मौके पर फायर ब्रिगेड के चार वाहन आग बुझाने के लिए भेजे गए थे। वर्कशॉप के अंदर बड़ी मात्रा में कबाड़ भी था। मंगलवार सुबह तक आग सुलगती रही।


