इंदौर। इन दिनों इंदौर देशभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। देश के इस सबसे स्वच्छ शहर में पेयजल के रूप में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा था। इससे अब तक 16 मौतें हो चुकी हैं और डेढ़ सौ से ज्यादा प्रभावित अस्पताल में हैं। लोगों की जान लेेनेवाली यह कारगुजारी इंदौर नगर निगम की है। इस अक्षम्य लापरवाही के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त एक्शन लिया जा रहा है। एक के बाद एक कई अधिकारियों को हटा दिया गया है, निलंबित किया गया है और यहां तक कि एक कर्मचारी को बर्खास्त भी किया गया है। पेयजल सहित नगर निगम की अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए इंदौर में नए अधिकारियों को नियुक्त भी किया जा रहा है।
इसी क्रम में आईएएस क्षितिज सिंघल को इंदौर का नया निगमायुक्त बनाया गया है। वे कई जिलों के कलेक्टर-सीईओ के रूप में कार्य कर चुके हैं और अभी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी हैं।
बता दे कि क्षितिज सिंघल तेजतर्रार अधिकारी माने जाते हैं।
इंदौर त्रासदी पर सीएम मोहन यादव ने शुक्रवार को सख्त निर्णय लिए। सुबह उन्होंने इंदौर नगर निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को हटाया और रात को आयुक्त दिलीप कुमार यादव का भी तबादला कर दिया। सीएम मोहन यादव ने देर रात अपने एक्स हेंडल पर यह जानकारी साझा की।
ननि आयुक्त दिलीप यादव को हटाने के बाद शनिवार को उनके स्थान पर आईएएस क्षितिज सिंघल को इंदौर नगर निगम का नया कमिश्नर बनाया गया है। आज ही उनके पदभार संभालने की चर्चा है।


