वंदे भारत और मेट्रो ट्रेनों के कोच निर्माण परियोजना का रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन, सीएम मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान रहे मौजूद

DR. SUMIT SENDRAM

रायसेन। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर मध्य प्रदेश के रायसेन में रेल कोच इकाई की बड़ी सौगात प्राप्त हुई है।
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जिले के उमरिया गांव में ब्रह्मा परियोजना का भूमिपूजन किया है।
ग्राम उमरिया में 60 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 1800 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली ब्रह्मा परियोजना (बीईएमएल रेल हब फॉर मैन्युफैक्चरिंग) से भोपाल, रायसेन, सीहोर और विदिशा आदि जिलों को लाभ होगा। इन जिलों के तकनीकी संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
परियोजना में 5000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त होगा। मेट्रोपोलिटन सिटी के रूप में विकसित हो रहे भोपाल क्षेत्र को इस परियोजना से बहुत लाभ होगा। यहां बनने वाले वंदे भारत-अमृत भारत और मेट्रो ट्रेनों के कोच से सम्पूर्ण भारतीय रेल व्यवस्था के नए युग का सूत्रपात हो रहा है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Next Post

उज्जैन में सात महीने में 271 दोपहिया वाहन चोरी

उज्जैन। जिले में बाइक चोरी करने वाले बदमाशों पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। चोर रोजाना औसतन दो बाइक चोरी कर रहे हैं। पिछले सात माह में चोरों ने जिले के सभी थाना क्षेत्रों से 271 मोटरसाइकिल चोरी की है। महिदपुर रोड, महिदपुर व राघवी में सात माह […]