नेशनल क्वालिटी असेसमेंट मे आयुष्मान आरोग्य मंदिर टिकरिया सहित तीन संस्था हुई प्रमाणित

DR. SUMIT SENDRAM

मंडला। एनएचएम की मिशन डायरेक्टर सलोनी सिडाना के मार्गदर्शन एवं कलेक्टर सोमेश मिश्रा के नेतृत्व मे जिले के स्वास्थ्य संस्थाओ के उन्नयन व जन-जन तक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दृष्टी से राष्ट्रीय गुणवत्ता (नेशनल क्वालिटी) टीम द्वारा जिलेभर के आयुष्मान केंद्रों का आकलन किया गया।
टीम के द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर टिकरिया, भलवारा एवं खुर्सीपार को प्रमाणित किया गया।
बता दे कि जिले में अब तक कुल 35 संस्थाएं पूर्णता प्रमाणित हो चुकी है।
समुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र बुंदेला ने बताया कि नेशनल सर्टिफिकेशन मे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डीजे मोहंती, जिला क्वालिटी अधिकारी शरद मेश्राम, एमएंडई अधिकारी प्रणय टेम्भुरने, सीपीएचसी कंसलटेंट अर्जुन सिंह, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीजाडांडी) डॉ. अभय गजभिये एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल ठाकुर का विशेष योगदान एवं मार्गदर्शन रहा।
वहीं, क्षेत्रीय सरपंच अंजुला परते का भी इस उपलब्धि में सहयोग रहा।

 

Next Post

अनमोल सिंह डब्बू ठाकुर बने करणी सेना परिवार जबलपुर के महानगर कार्यकारी अध्यक्ष

जबलपुर। सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाने वाले, कर्मठ, निष्ठावान एवं ऊर्जावान अनमोल सिंह डब्बू ठाकुर को करणी सेना परिवार जबलपुर का महानगर कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। करणी सेना परिवार जबलपुर के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह चौहान ने नवनियुक्त महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अनमोल सिंह डब्बू ठाकुर […]