जबलपुर-भोपाल मार्ग पर वैन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, वैन जब्त, चालक फरार

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। मंगलवार सुबह 10:30 बजे भेड़ाघाट थाना अंतर्गत जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार मारुति वैन ने मोपेड सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर वैन छोड़कर फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भेड़ाघाट पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मारुति वैन को जब्त कर लिया है। वही, ड्राइवर की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग पेट्रोल पंप में काम करते थे और ड्यूटी पूरी करके वह घर लौट रहे थे।
बताया गया कि घटना उस समय हुई जब वैन चालक भेड़ाघाट के एक निजी स्कूल से बच्चों को लेने जबलपुर की ओर जा रहा था। अंजनी धाम मंदिर के पास वैन ने मोपेड में सवार बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मारी, जिससे बुजुर्ग सड़क किनारे जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के समय वैन की गति बहुत तेज थी।
भेड़ाघाट पुलिस ने मारुती वैन क्रमांक (एमपी 20 जेड एक्स 4121) को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। भेड़ाघाट पुलिस द्वारा घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

 

Next Post

कीटनाशक से निकली गैस से पहले भाई और फिर बहन की मौत, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती माता-पिता

ग्वालियर। कीटनाशक से निकली गैस से बीमार 13 वर्षीय छाया शर्मा ने दम तोड़ दिया। मंगलवार सुबह ग्वालियर के रिम्स अस्पताल में उसने आखिरी सांस ली। इसके पूर्व सोमवार को छाया के छोटे भाई वैभव की मौत हो गई थी। वही, मां-पिता की हालत भी बेहद नाजुक है। दोनों को […]