सिर्फ 1800 रुपये के लेन-देन में दिया गया था दोहरे हत्याकांड को अंजाम, दोनों आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। महानगर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। आरोपियों ने 1800 रुपये के विवाद में हत्या करना स्वीकारा है। एक अन्य व्यक्ति की पिटाई भी की लेकिन वह बच गया।
एसीपी आशीष पटेल के मुताबिक नेमावर ब्रिज के पास मिस्त्री हरिराम और सुरेश गोखले के शव निर्वस्त्र अवस्था में मिले थे। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में गोलू (कांटाफोड़) और अमन को गिरफ्तार किया। संजय उर्फ प्रदीप अभी फरार है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हरिराम और सुरेश मिस्त्री का काम करते थे। कभी कभी कैटरिंग के ठेके लेते थे। आरोपियों ने दो बार काम पर ले जाने का कहा और तीन इमली पर दिनभर खड़ा रखा, साथ ही मजदूरी के रुपये देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर सुरेश को निर्वस्त्र कर पीटा और बाद में हरिराम को ले गए और उसकी भी इसी तरह पिटाई की।
एसीपी के मुताबिक इसके एक दिन पूर्व कालू नामक युवक को इसी तरह पीटा था। सुबह होश आने पर वह घर चला गया।
पुलिस अन्य आरोपी संजय की तलाश कर रही है।

 

Next Post

अवैध वसूली के लिए घर में फेका बम, बदमाश ने फैलाई दहशत

जबलपुर। शहर के घमापुर क्षेत्र में बदमाश ने मंदिर में प्रणाम, परिक्रमा की, इसके बाद एक घर पर जाकर बम फेंके। जाते-जाते हवाई फायर भी किए। घटना 6 मई की रात की है। इसके वीडियो सामने आए हैं। पुलिस अब बदमाश की तलाश में जुट गई है। घटना घमापुर थाना […]