संस्कार पब्लिक स्कूल शहपुरा में किया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन

शहपुरा(डिंडोरी)। संस्कार पब्लिक स्कूल शहपुरा में छात्र-छात्राओं का गुरु शिष्य के प्रति श्रद्धा निष्ठा व कर्तव्य परायणता बनाए रखने के उद्देश्य से गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीपी झारिया, सेवानिवृत शिक्षक आरएस गुरुदेव, गणेश चंदेल एवं प्राचार्या सविता झारिया के उपस्थिति में सर्वप्रथम मां सरस्वती जी का पूजन अर्चन सरस्वती वंदना गुरु वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
विद्यालय के संचालक के द्वारा सभी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सच्चे गुरु की विशेषता एवं शिष्य का गुरु के प्रति श्रद्धा निष्ठा के बारे में बताया।
छात्र-छात्राओं के द्वारा प्राचीन काल में गुरुकुल व्यवस्था एवं उसका सांस्कृतिक प्रभाव पर निबंध लेखन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर नम्रता ठाकुर द्वितीय स्थान पर संस्कृत झारिया एवं तृतीय स्थान पर संतोषी धुर्वे ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के द्वारा गुरु वंदना नृत्य भाषण एवं कविता प्रस्तुत किए गए।
विद्यालय के संरक्षक आरएस गुरुदेव के द्वारा छात्राओं को तमसो मा ज्योतिर्गमय अंधकार रूपी अज्ञान से प्रकाश रूपी ज्ञान पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बीपी झारिया के द्वारा गुरु शिष्य की महिमा की विशेषता बताते हुए छात्राओं के उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामनाएं प्रेषित कर शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का संचालन कीर्ति साहू के द्वारा किया गया।
संचालक एलपी झारिया के द्वारा अतिथियों एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को पुष्प श्रीफल देकर सम्मान किया गया।
इस दौरान विद्यालय परिवार से शिक्षक खेलन लाल झारिया, आरएल चंद्रा, दिनेश कुमार गौतम, सिद्धार्थ उपाध्याय, जितेंद्र तिवारी, तनु वरमैया, मीनाक्षी माधवी, मनीषा माधवी, कीर्ति साहू, अभिलाषा झरिया, एक्ता गुप्ता, अंकिता झारिया, बॉबी यादव, फूलबाई झारिया, वर्षा परस्ते, सरिता साहू, केयरटेकर आरती उइके, कविता बर्मन, नन्हेंलाल यादव व समस्त छात्र-छात्राओं के अविभावक उपस्थित रहे।

 

Next Post

पीएनबी लूट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने एक लाख और स्मार्ट टीवी किया जब्त

इंदौर। पंजाब नेशनल बैंक में हुई छह लाख चौसठ हजार रुपये की लूट के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी बर्खास्त फौजी के घर छापा मारा। पुलिस ने उसके घर से एक लाख रुपये और स्मार्ट टीवी जब्त किया है। पुलिस की तलाशी में एक लाख रुपये तकिए की खोल से […]