पीएनबी लूट का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने एक लाख और स्मार्ट टीवी किया जब्त

इंदौर। पंजाब नेशनल बैंक में हुई छह लाख चौसठ हजार रुपये की लूट के प्रकरण में पुलिस ने आरोपी बर्खास्त फौजी के घर छापा मारा।
पुलिस ने उसके घर से एक लाख रुपये और स्मार्ट टीवी जब्त किया है।
पुलिस की तलाशी में एक लाख रुपये तकिए की खोल से बरामद किए। इसके साथ ही गोली का खोखा और वारदात के समय पहना हुआ मास्क भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है।
विजय नगर थाना प्रभारी सीबी सिंह के मुताबिक, आरोपी अरुण सिंह गुमराह कर रहा था। आरोपी गार्ड ने पहले मैनपुरी में ई-रिक्शा ड्राइवर पर रुपये लूटने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सख्ती की तो कहा कि रुपये घर में ही छुपाए हैं। पुलिस ने तलाशी लेकर रुपये जब्त कर लिए।
इसके पूर्व आरोपी की पत्नी प्रीति से तीन लाख रुपये जब्त हुए थे। अरुण से 45 हजार रुपये मिले थे। प्रीति ने लूट के रुपयों में से 50 हजार रुपये का टीवी खरीद लिया था।
बताया गया कि गार्ड की नौकरी छूटने के बाद अरुण सिंह को शराब की लत लग गई थी। इस दौरान उसे लोगों से रुपये भी उधार ले लिए थे। बेटी के कॉलेज की फीस भी नहीं चुका पा रहा था। पत्नी से इसी बात को लेकर उसका झगड़ा होता रहता था। इसके बाद उसने लूटपाट करने की योजना बनाई।
16 जुलाई को सुबह वो रेनकोट पहन और चेहरे को पूरा ढककर स्कीम नंबर 54 में एक ज्वेलरी शॉप के पास पहुंचा। इसी दुकान में पहले वो काम करता था। ज्वेलरी शॉप के पास बैंक को खाली देख वहां घुस गया।
बैंक में घुसने के बाद उसने कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों को डराने के लिए गोली चला दी। एक कर्मचारी से रुपये देने को कहा और बैग में भरकर 6 लाख 64 हजार रुपये ले गया।
पुलिस को गुमराह करने के लिए वो पहले बैंक से दूसरी ओर गया फिर अपने घर की तरफ गया। पुलिस ने बैंक के आसपास लगे कैमरे से यह देखा कि वो किस ओर जा रहा है। इसके बाद 1100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए पुलिस उसके घर तक पहुंच गई।

 

Next Post

पड़ोस के घर की 13 फीट की दीवार कच्चे घर में गिरने से दिव्यांग की मौत, बिना फाउंडेशन की थी दीवार

जबलपुर। शहर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के नर्मदा नगर में देर रात हुई तेज बारिश के कारण करीब 13 फीट ऊंची दीवार एक कच्चे घर में गिर गई। जिसके चलते 50 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एसएस चतुर्वेदी के द्वारा […]