जबलपुर। एआई से वीडियो जनरेट कर एरोप्लेन को रेलवे स्टेशन की पटरियो पर उतारने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
खमरिया पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवक अभी पटेल को नरसिंहपुर से पकड़ा है।
पुलिस ने अभी पटेल से कान पकड़वाकर माफी मंगवाई।
खमरिया पुलिस ने बताया कि अभी पटेल कॉलेज पढ़ाई करता है, सोशल मीडिया में लाइक और फेमस होने के लिए जबलपुर रेलवे स्टेशन में पटरियो के बीच प्लेन लैंड करने का सोशल मीडिया में एआई जेनरेटेड वीडिओ वायरल किया था।
खमरिया पुलिस ने अभी पटेल को माफी मंगवाकर हिदायत देते हुए छोड़ा।


