डिंडोरी। भारत सरकार दिल्ली की खेल मंत्रालय भारत सरकार दिल्ली के महानिदेशक नितेश कुमार मिश्रा के द्वारा एवं केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के द्वारा सामाजिक सेवा युवाकार शिक्षा संस्कृति के क्षेत्र से प्रतिष्ठित व्यक्तित्व के श्रेणी से शहपुरा निवासी नितिन गुप्ता को जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
नितिन गुप्ता का जिला सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में नियुक्त होने पर विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, केबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, डिंडोरी भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया, भाजपा जिला संयोजक पवन शर्मा सहित अन्य लोगों ने हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी है।

