रीवा। शहर के बिछिया थानांतर्गत सिलपरा में 9 माह की बच्ची के ऊपर खौलती दाल गिर गई, जिससे बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। जिसके बाद आनन फानन में बच्ची को संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
मृतक बच्ची की माँ शिल्पी साकेत ने बताया कि उसकी 9 माह की बच्ची घर में खेल रही थी, कुकर में दाल चढ़ी हुई थी और ढक्कन खुला हुआ था। इस दौरान शिल्पी पानी लेने के लिए बच्ची को छोड़कर चली गई थी और जब वह वापस आई तो दाल से भरा कुकर बच्ची के ऊपर पलटा हुआ था।
गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को ईलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की लेकर बच्ची की माँ पर ससुरालजनों ने लापरवाही सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस दोनों ही पक्षों के बयान लेकर मामले की जाँच कर रही है।


