दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग कांड के विरोध में हिंदू महिलाओं का प्रदर्शन, दोषियों के पुतले को फांसी पर लटकाया

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। हिंदू समाज की बेटियों और महिलाओं को के षड्यंत्रों में फंसाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की बढ़ती घटनाओं के विरोध में सकल हिंदू समाज की महिलाओंं ने राजधानी के 26 स्थानों पर प्रदर्शन किया।
बता दे कि शुक्रवार शाम पांच बजे से प्रदर्शन प्रारम्भ हुआ।
सकल हिंदू समाज ने राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहा, बीमा कुंज,अशोका गार्डन, वाजपेयी नगर, बैरागढ़, आशिमा माल, करोंद चौराहा, नादरा बस स्टैंड, डीआइजी बंगला सहित 26 स्थानों पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में युवतियां, महिलाएं, युवा, समाज के सभी वर्गों के नागरिक प्रदर्शन में शामिल हुए।
नादरा बस स्टैंड पर विराट विरोध प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की तादाद में महिलाएं एवं बेटियां मौजूद रही।
कार्यक्रम में प्रतीकात्मक रूप से आरोपी को फांसी पर भी लटकाया गया।
पुराने भोपाल के वाजपेई नगर मल्टी में हजारों की संख्या में महिलाएं शस्त्र लेकर मैदान में उतरी।
वे सभी लव जिहाद के खिलाफ आरोपियो को फांसी की सजा की मांग की। पहचान छुपाकर मासूम छात्राओं को बना रहे लव जिहाद का शिकार, ऐसे आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की गई।

 

Next Post

मौसम बदला और तेज बारिश के साथ गिरे ओले, लोगों को मिला गर्मी से राहत

शहडोल। मई महीने के आगाज से ही मौसम पूरी तरह से बदला गया है। अप्रैल में जो तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था वह इन दिनों 35 से 36 डिग्री पर चल रहा है। शनिवार को दोपहर लगभग सवा दो बजे मूसलाधार बारिश हुई, बारिश लगभग 20 मिनट तक […]