सागर। जिले के बीना कस्बे के अंतर्गत ग्राम बरधा में अनाज से भरी ट्राली के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना शुक्रवार सुबह की है।
बच्चे की मां उसे ट्राली की छांव में सुलाकर खेत में काम कर रही थी। चालक यह देख नहीं पाया और उसने अनाज भरे जाने के बाद ट्राली को जैसे ही आगे बढ़ाया, बच्चा उसकी चपेट में आ गया। बच्चे की मौत से उसके मजदूर माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीना पुलिस के मुताबिक ग्राम बारधा में फसल कटाई के लिए मजदूरों का एक समूह आया हुआ था। समूह की एक महिला सदस्य ने अपने दो साल के बच्चे को सुलाकर एक ट्राली की छांव में पहिए के पास लिटा दिया। ट्राली में अनाज भरा जा रहा था। ट्राली भरने के बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया और उसे आगे बढ़ा दिया। हादसे में पहिए के नीचे लेटे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृत बच्चे सत्यम पिता संतोष कौल के शव को अस्पताल लाया गया।


