सवा सौ करोड़ का घोटाले को लेकर नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों पर शिकंजा कस रही पुलिस, रविवार सुबह पुलिस की छापेमार कार्यवाही

इंदौर। सवा सौ करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में पुलिस नगर निगम के कर्मचारियों-अधिकारियों पर शिकंजा कस रही है।
लेखा, ड्रेनेज और आडिट विभाग वालों से पूछताछ चल रही है। इंजीनियर स्तर के अधिकारी प्रमुख संदेही है।
नगर निगम में हुए सवा सौ करोड़ से ज्यादा के घोटाले के आरोपियों के घर रविवार तड़के पुलिस ने छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया है।
पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घरों में तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को दस्तावेज और गाड़ियां हाथ लगे है।
डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक टीम सर्वप्रथम आरोपी राहुल बढ़ेरा के घर निपानिया स्थित डीबी सिटी अप टाउन पहुंची थी। यहां राहुल का आलीशान बंगला है। पुलिस ने तलाशी ली और उसके घर दस्तावेज व दो गाड़ियां जब्त की। राहुल के साथ उसकी पत्नी रेणु की भी तलाश है।
इसके बाद टीम मदीनानगर पहुंची और आरोपी मोहम्मद सिद्दीक, मोहम्मद साजीद एवं मोहम्मद जाकिर के घरों की तलाश ली।

 

Next Post

सीनियर सिटीजन वोटरो को साधने में जुटी बीजेपी, मुख्यमंत्री ने भरवाए 70 पार के लोगों के आयुष्मान फार्म

भोपाल। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में 70 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभ देने की बात कही है। यह गारंटी पूरी करने के लिए प्रदेश भाजपा ने चिह्नित बुजुर्गों के फार्म भरवाना शुरू किया है। इसकी शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव […]