संस्कारधानी का बढ़ाया सम्मान, बनाया 108 सूर्य नमस्कार का विश्व रिकॉर्ड

जबलपुर। जिले के कुंडम के रहने वाले प्राण पटेल ने आज एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है जो अभी तक कोई नहीं कर पाया है। संस्कारधानी जबलपुर के लिए यह गर्व का क्षण है। 16 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर विजय नगर, जबलपुर में आयोजित, माय योग आयुर्वेद संस्थान के दो दिवसीय योग शिविर का समापन हुआ। इस अवसर पर 28 वर्षीय प्राण पटेल ने सबसे कम समय में 108 सूर्य नमस्कार करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
प्राण पटेल ने पूर्व में स्थापित 100 सूर्य नमस्कार 7 मिनट 55 सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 7 मिनट 40 सेकंड में 108 सूर्य नमस्कार करने का रिकॉर्ड बनाया।
यह कीर्तिमान न केवल मध्य प्रदेश, बल्कि पूरे विश्व के लिए अनोखा है और एक प्रेरणा स्रोत के रूप में उभरा है।
प्राण पटेल पिछले कई वर्षों से योग के प्रति समर्पित हैं। प्राण पटेल की इस सफलता ने न केवल उनके व्यक्तिगत जीवन में एक नया अध्याय जोड़ा है, बल्कि संस्कारधानी जबलपुर को भी विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है। प्राण पटेल की इस सफलता के पीछे योगाचार्य केशव का महत्वपूर्ण योगदान है। योगाचार्य केशव प्राण पटेल को पिछले कई वर्षों तक योग का प्रशिक्षण दे रहे थे। उनके निर्देशन और मार्गदर्शन में ही प्राण पटेल ने यह असाधारण उपलब्धि प्राप्त की है।
योगाचार्य केशव ने शिविर के दूसरे दिन ह्रदय संबंधी रोगों के लिए विशेष योग आसन और डीप मेडिटेशन का अभ्यास कराया।
इस विशेष सत्र में, उपस्थित लोगों ने गहरे ध्यान का अनुभव किया और आत्मिक शांति का अनुभव किया।
डीप मेडिटेशन के माध्यम से, योगाचार्य केशव ने ध्यान और आत्म-निरीक्षण के महत्व को रेखांकित किया, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
माय योग आयुर्वेद संस्थान के इस शिविर में विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया और योग के महत्व को समझा।

 

Next Post

नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भोपाल में भव्य स्वागत, भोपाल रेलवे स्टेशन से भाजपा कार्यालय तक शिवराज का रोड-शो

भोपाल। केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान का रविवार को शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल आगमन हुआ। रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शिवराज का जोरदार स्वागत किया। यहां से श‍िवराज खुली जीप में सवार होकर रोड शो करते […]