बोर्ड परीक्षा हुई प्रारम्भ, कड़ी सुरक्षा के बीच दसवीं के पहला पेपर हुआ संपन्न, दो नकल के बने प्रकरण

डिंडोरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच प्रारम्भ हो गई।
जिले में 75 परीक्षा केंद्रों में कुल दर्ज 11 हजार 49 विद्यार्थियों में से 10 हजार 654 ने परीक्षा दी और 395 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
गौरतलब हैं कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
सुबह आठ बजे से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पहुंच गए थे। लाइन में लगाकर परीक्षार्थियों की जांच की गई। सबसे पहले प्रवेश पत्र पर क्यूआर कोड का स्कैन के साथ-साथ जूते-चप्पल उतरवाकर भी जांच की गई। कई परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थी जूते-चप्पल उतारकर परीक्षा कक्ष के अंदर प्रवेश किया।
इस दौरान विद्यार्थियों में भी उत्साह नजर आया।

 

Next Post

श्रीशांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जबलपुर। जिला मुख्यालय के माढ़ोताल थानांतर्गत नक्षत्र नगर स्थित श्रीशांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने गिरोह के एक चोर को पकड़ा हैं, जबकि तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने आरोपी के घर से मंदिर […]