कांग्रेस ने बेरोजगारी, महंगाई एवं बढ़ते कर्ज के विरोध में कटोरा और तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन कांग्रेस विधायक कटोरा लेकर विधानसभा पहुंचे। कांग्रेसी नेताओं ने बेरोजगारी, महंगाई और बढ़ते कर्ज के मुद्दे पर विरोध जताया।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बीजेपी सरकार पर कर्ज लेने और प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे “कर्ज लेकर घी पीने वाली सरकार” करार दिया।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि जब नेतृत्व कमजोर हो, तो कर्ज बोझ बनता है और जनता उसका खामियाजा भुगतती है। भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में जो किया है, वह न केवल वित्तीय अपराध है, बल्कि यह राज्य के भविष्य के साथ भी एक भयानक धोखा है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा और उसके मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिर्फ राज्य को कर्ज के बोझ तले दबाया, बल्कि राजनीतिक स्वार्थ के लिए इस कर्ज को जनता की खून-पसीने की मेहनत से भरे खजाने में बदल दिया। भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश को कर्ज के बोझ तले दबा दिया, और अब भी कटोरा लेकर भीख मांग रही है।
मीडिया से चर्चा करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार इतना कर्ज तो ले रही है, लेकिन विकास नहीं कर पर रही है। जनता को सुविधा नहीं मिल रही है, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, लाडली बहनों को योजना की किस्त नहीं मिल पा रही है लेकिन सरकार विदेशों में जाकर लगातार कर्ज ले रही है।

 

Next Post

मैकेनिकों की सहायता से लगा वाहन चोरों का पता, पुलिस ने कंजरों के डेरे में दबिश देकर 162 बाइक किया जब्त

उज्जैन। बाइक चोरों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस ने चोरी के 162 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। वाहन चेकिंग के अलावा देवास व रतलाम जिलों के कंजर डेरों पर भी पुलिस ने दबिश दी थी। पुलिस ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार भी किया है। वही, 37 वाहन मालिकों […]