मंदसौर। जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लगभग 12 बजे मरीजों को अहमदाबाद छोड़कर वापस जा रही एम्बुलेंस (एपी39 यूजेड 5726) पुलिया से नीचे जा गिरी।
हादसे मे दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, एम्बुलेंस चालक गंभीर घायल हो गया।
जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लगभग 12 बजे ही हो गया था, लेकिन एम्बुलेंस पुलिया से नीचे गिरी होने के कारण किसी को पता नहीं चला। सुबह जब स्थानीय लोग खेत पर गए तो उन्होंने पुलिस और ग्रामीणों को हादसे की सूचना दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत कर घायल एम्बुलेंस चालक को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से निकाला गया।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर हुए हादसे में अबीर और शिबू की मौत हुई है। घायल वाहन चालक अजीनूर हक पिता आजीनुर (28) निवासी कुंज विहार सिलिगुड़ी (पश्चिम बंगाल) है। सभी एंबुलेंस स्टॉफ से हैं।
दो चालक ओर एक अटेंडर सिलीगुड़ी से पेशेंट को लेकर अहमदाबाद छोड़ने गए थे। इसके बाद वे वापस अपने घर जा रहे थे। घायल ड्राइवर को जिला चिकित्सालय रेफर किया है।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को पीएम के लिए भिजवाया।


