नदी का जलस्तर हुआ कम, पानी में दिखी कार और अंदर से निकला कंकाल

मुरैना। रोंगटे खड़े कर देने वाला प्रकरण जिले की सिहोनियां थाना क्षेत्र के गोपी गांव का है।
गोपी गांव में क्वारी नदी पर बड़ा स्टॉप डैम बना है। हर साल बारिश से पहले स्टाप डैम के गेट खोले जाते हैं। इसी क्रम में आज गेट खोले गए और जैसे ही नदी का जलस्तर कम हुआ तो उसमें एक कार दिखी।
सूचना के बाद सिहोनियां पुलिस मौके पर पहुंचकर कार को दिखवाया तो उसमें एक नरकंकाल मिला है। पुलिस टीम कार को नदी से बाहर निकालने में जुटी है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार महाराष्ट्र पासिंग है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या करके कार सहित शव को नदी में फेंका गया है।

 

Next Post

ईओडब्लू अब आरोपियों से कार्यालयों में करेंगी पूछताछ, नए भवनों में बनेंगे लॉकअप

भोपाल। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) आरोपियों से पूछताछ अपने ही भवनों में करेगा। अब नए बनने वाले सभी भवनों में इसके लिए लॉकअप की व्यवस्था भी की जाएगी। पहले से बने भवनों में भी लॉकअप के लिए जगह देखी जा रही है। बता दे कि अभी आरोपियों को जिला पुलिस […]