सीएम मोहन यादव ने बड़ा एक्शन लेते हुए हरदा के राजपूत छात्रावास में लाठीचार्ज करने पर हटाए 5 अधिकारी

DR. SUMIT SENDRAM

हरदा। विगत 13 जुलाई को करणी सेना पर हुए लाठी चार्ज मामले के 15 दिन बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लेते हुए एक्शन कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि हरदा में करणी सेना परिवार के आंदोलन के दौरान राजपूत छात्रावास में पुलिस ने घुसकर लाठीचार्ज किया था। इस मामले में मुख्यमंत्री ने अति. पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति, एसडीएम कुमार शानू देवड़िया और एसडीओपी अर्चना शर्मा को हटा दिया है।
साथ ही इसके अलावा कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले और यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश को नर्मदापुरम आईजी कार्यालय में अटैच किया है।
बता दे कि 16 जुलाई को सीएम ने दुबई यात्रा के दौरान ही हरदा लाठीचार्ज प्रकरण की जांच के आदेश दिए थे। जांच में पुलिस अफसरों की गलती पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने ये एक्शन लिया है।
इस मामले में सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “हरदा जिले में 13 जुलाई को राजपूत छात्रावास में घटित प्रकरण की जांच के उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीएम एवं एसडीओपी को तत्काल प्रभाव से हरदा जिले से हटाया है। थाना प्रभारी कोतवाली एवं थाना प्रभारी (ट्रैफिक) को नर्मदापुरम आईजी कार्यालय में अटैच किया है। समाज के छात्रावास में अनुचित बल प्रयोग एवं स्थिति को संवेदनशील रूप से निराकरण करने में की गई लापरवाही को लेकर यह एक्शन लिया गया है।”
बता दे कि पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण कार्यवाही से न केवल राजपूत समाज बल्कि सर्व समाज आहत हुआ। इस घटना के विरोध में 19 जुलाई को सम्पूर्ण हरदा जिला बंद रहा था। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ. आरके दोगने सहित सभी जन प्रतिनिधियों एवं राजनीतिक दलों ने पुलिस की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री से न्यायिक जांच की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने एक्शन लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। इसी संदर्भ में सीएम ने रविवार को घटना से संबंधित पुलिस अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी को हटा दिया।

 

Next Post

संस्कार कांवड़ यात्रा का किया गया भव्य आयोजन, कोसमघाट से कठौतिया तक गूंजे "बोल बम" के जयकारे

डिण्डौरी। श्रावण मास की पवित्रता और शिवभक्ति से सराबोर होकर रविवार को मां नर्मदा कोसमघाट से कठौतिया तक 17 किलोमीटर लंबी “संस्कार कांवड़ यात्रा” का भव्य आयोजन किया गया। भक्तों की टोली ने पूरे श्रद्धा भाव और उत्साह के साथ भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के पवित्र जल से जलाभिषेक […]