भीषण सड़क हादसे में दो ट्रकों के बीच फंसी कार, चार घायल

बड़वानी। बिजासन पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत खड़किया नर्सरी के समीप मोड़ पर ट्रक द्वारा ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार दोनों ट्रकों के बीच फंस गई। कार में सवार घायलों को गैस कटर से कार को काटकर बाहर निकाला गया। दुर्घटना में घायल हुए शिवम को निजी अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के मुताबिक सेंधवा बायपास आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह चार बजे नासिक से आ रही कार को खड़किया नर्सरी के पास मोड़ पर पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे कार दो ट्रकों के बीच फंस गई। कार में महाराष्ट्र के नासिक से सेंधवा लौट रहे चार युवक सवार थे। इन्हें मामूली चोंटे आई। सभी को प्राथमिक उपचार दिया गया।
कार में सेंधवा जनपद पंचायत के चार उपयंत्री सवार थे। नासिक से त्रयम्बकेश्वर से दर्शन कर सेंधवा लौट रहे थे। जिन्हें मामूली चोट आई। वहीं कार में फंसे एक व्यक्ति को काफी मशक्कत के बाद क्रेन से बाहर निकाला गया। घायलों को हाइवे एंबुलेंस से नगर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हादसे में बाद करीब दो घंटे हाइवे पर जाम लगा रहा।
सूचना पर बिजासन चौकी प्रभारी बल सहित पहुंचे। जहां क्रेन की मदद से कार को ट्रकों के बीच से निकाला गया।
बिजासन चौकी प्रभारी ने बताया कि सुबह चार बजे के करीब नासिक से आ रही कार में शिवम नैनावत निवासी इंदौर, राहुल बरगैया निवासी अमरकंटक, अरुण निरमोली निवासी धरमपुरी व प्रशांत शर्मा सवार थे। ये नासिक ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर सेंधवा लौट रहे थे।
खड़किया नर्सरी के समीप मोड़ पर ट्रक द्वारा ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहे ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार दोनों ट्रकों के बीच फंस गई। कार में सवार घायलों को गैस कटर से कार को काटकर बाहर निकाला गया। दुर्घटना में घायल हुए शिवम को निजी अस्पताल भेजा गया।

 

Next Post

सोमवार से शहर के बाहर से चलेंगी लंबी दूरी की बसें, यात्रियों को जाना होगा रिंग रोड के पार

इंदौर। लंबी दूरी की बसों का संचालन शहर के अंदर से बंद करने के लिए विगत दिनों प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने ट्रैवल्स कार्यालय पर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद ट्रैवल्स संचालकों को प्रशासन ने तीन दिन में शिफ्टिंग करने का वक़्त दिया था। सोमवार से बस संचालकों को […]