भोपाल रीजन के सीबीएसई 10वीं का परिणाम 90.58 व 12वीं का 87.33 रहा प्रतिशत

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों का सबसे पहले सोमवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया। इसके बाद दोपहर में 10वीं का भी परिणाम घोषित कर दिया गया।
सीबीएसई की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया गया है।
राजधानी भोपाल में 10वीं व 12वीं में करीब 15 हजार विद्यार्थी शामिल हुए हैं।
12वीं में छह हजार तो 10वीं में सात हजार विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इस साल भोपाल रीजन के 10वीं का 90.58 प्रतिशत रहा,जबकि पिछले साल 93.12 फीसद विद्यार्थी पास हुए थे।
इस साल 10वीं का परिणाम 2.59 प्रतिशत कम परिणाम रहा। वहीं, इस साल भोपाल रीजन 12वीं का परिणाम 82.46 प्रतिशत परिणाम रहा, जबकि पिछले साल 87.33 प्रतिशत रहा था, यानी इस साल 4.87 प्रतिशत कम परिणाम रहा। इसमें केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में 152 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे।इसमें 20 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। वहीं, 64 विद्यार्थियें ने 75 से 90 प्रतिशत तक अंक हासिल किए हैं। इसमें कला संकाय की कविका शर्मा ने 96.2 प्रतिशत अंक लाकर केंद्रीय विद्यालय की टापर बनी हैं। वहीं, विज्ञान संकाय में यशस्वी तिवारी 95.2 प्रतिशत अंक लाकर सेकेंड टापर बनें हैं। कामर्स संकाय में छात्रा डाली छीपा 93.8 प्रतिशत अंक लाकर थर्ड टापर बने हैं।
बता दें कि 10वीं व 12वीं की परीक्षा फरवरी से मार्च तक आयोजित की गई थी।
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 की छात्रा कविका शर्मा 96.2% प्रतिशत लाकर टॉपर बनी हैं। कविका का कहना है कि इंटरनेट मीडिया से दूरी बनाई लेकिन आनलाइन स्टडी में इंटरनेट का उपयोग किया। हर रोज 5 से 6 घंटे की लगातार पढ़ाई कर सेल्फ स्टडी और कांसेप्ट क्लियर कर सफलता पाई।

 

Next Post

जबलपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से कान काटा

जबलपुर। शहर के नेता जी सुभाष चंद्र बोस केंद्रीय कारागार (सेंट्रल जेल) में कैदियों के बीच मारपीट में एक ने दूसरे पर धारदार हथियार से कान काट दिया। घायल को जेल के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक हुए संघर्ष से जेल प्रबंधन में हड़कंप मच गया और […]