एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेज होंगे डिजिटल, नहीं लगाने पड़ेगे नगर निगम के चक्कर, बिना आवेदन ही कर सकेंगे एक क्लिक पर दस्तावेज प्राप्त

इंदौर। एक करोड़ से ज्यादा दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का कार्य शनिवार से नगर निगम में प्रारम्भ हो गया। यह कार्य दिल्ली की एक सॉफ्टवेयर कंपनी कर रही है।
नगर निगम इस कार्य के लिए करीब दो करोड़ 30 लाख रुपये खर्च कर रही है। कार्य पूरा करने के लिए 12 माह का समय निर्धारित किया गया है।
डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण होने के बाद दस्तावेजों के लिए आमजन को नगर निगम के चक्कर लगाने से मुक्ति मिल जाएगी। एक क्लिक पर दस्तावेज सामने आ जाएंगे।
बता दे कि नगर निगम में लंबे समय से दस्तावेजों को स्कैन कर इन्हें डिजिटल फार्मेट में सहेजने की तैयारी चल रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट में इसकी घोषणा भी थी। पिछले दिनों नगर निगम ने इस संबंध में टेंडर जारी किए थे।
इसके बाद दिल्ली की न्यूजन सॉफ्टवेयर टेक्नोलाजी लिमिटेड नामक कंपनी को दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम सौंपा गया है।
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक कंपनी को निगम के दस्तावेजों को डिजिटल फार्मेट में तैयार करने के लिए 12 माह का समय दिया गया है। न्यूजन सॉफ्टवेयर ने यह कार्य शनिवार से प्रारम्भ कर दिया।
नगर निगम के प्रौद्योगिकी एवं आईटी समिति के प्रभारी राजेश उदावत ने बताया कि शनिवार से निगम के दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन का काम प्रारम्भ हो गया। दिल्ली की न्यूजन सॉफ्टवेयर टेक्नोलाजी लिमिटेड को कार्य पूरा करने के लिए 12 माह का समय दिया गया है। महापौर ने दस्तावेजों के डिजिटलाइजेशन की घोषणा निगम बजट में की थी।

 

Next Post

खेत में मिली किसान कि लाश, एफएसएल टीम घटनास्थल पर पहुंचकर की जांच

रतलाम। जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम दिवेल में खेत पर सो रहे किसान 47 वर्षीय हिम्मत सिंह देवड़ा की शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को हत्या कर दी गई। किसान का शव पलंग के पास नीचे पड़ा हुआ था तथा सिर पर गहरा घाव था। घटना स्थल के पास […]