आपस में भिड़े इंदौर सराफा चौपाटी के दो व्यापारी, लात घूसो के साथ चले चिमटे, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। सोमवार देर रात इंदौर की सराफा चौपाटी में दो व्यापारी आपस में भिड़ गए। ग्राहक को लेकर दोनों में जमकर थप्पड़-घूंसे और चिमटे चले। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार रात में सराफा चौपाटी पर हमेशा की तरह दुकानें लगी थीं। उसी दौरान एक ग्राहक को अपनी-अपनी दुकान पर लाने को लेकर दो छोटे सराफा व्यापारियों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ती गई और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। दोनों व्यापारी सड़क पर ही भिड़ गए। पुलिस पहुंची और व्यापारियों को थाने ले गई। यहां से दोनों को जेल भेज दिया।
मारपीट के बाद इंदौर चांदी-सोना जवाहरात व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सराफा चौपाटी से जुड़े मुद्दों को लेकर पहले भी मांग उठाई गई थी और इस संबंध में एक कमेटी भी बनाई गई थी। इसके बावजूद चौपाटी का मसला अब तक हल नहीं हो सका है।
पुलिस दोनों व्यापारियों को पकड़कर थाने ले गई। थाने पहुंचने के बाद दोनों पुलिस से राजीनामे की बात करने लगे।
सराफा थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि छोटा सराफा में दो दुकानदारों ने आपस में विवाद किया। दोनों व्यापारी ग्राहक को अपनी दुकान पर लाना चाह रहे थे। इसके चलते दोनों में विवाद हुआ था।
थाना प्रभारी ने आगे बताया कि दोनों व्यापारी राजीनामा करने का कह रहे थे, लेकिन पुलिस क्षेत्र में किसी भी तरह से शांतिभंग बर्दाश्त नहीं करेगी। मामले में कैलाश गुर्जर निवासी जनता कॉलोनी बड़ा गणपति और दिनेश व्यास निवासी शक्कर बाजार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनके पुराने रिकॉर्ड भी चेक किए जा रहे हैं। दोनों पर कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

 

Next Post

दिनदहाड़े महिला की चाकू मार के हत्या, पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर। शहर के ओमती थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़िया मोहल्ले में सुबह 09 बजे एक महिला को चाकू मार दिया गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जहां इलाज के दौरान सुबह […]