महिला ने तीन नवजात शिशुओं को दिया जन्म, जच्चा बच्चा चारो स्वस्थ

सिंगरौली। नगर परिषद के अंतर्गत सरई हॉस्पिटल में एक महिला ने तीन नवजात शिशुओं को जन्म दिया है।
बड़ी बात ये रही कि प्रसव सामान्य रहा और जच्चा बच्चा चारो बिलकुल स्वस्थ है।
महिला की सामान्य प्रसूति में डॉ.सुषमा साहू, डॉ. सौरभ कुशवाहा, नर्स राखी उइके, संजना साहू का सराहनीय प्रयास रहा, जिनके टीमवर्क से प्रसूता के द्वारा सामान्य प्रसव में तीन नवजात शिशुओ को जन्म दिया गया।
डॉ. सुषमा साहू ने बताया कि प्रसूता सुनीता कोल पति भुपेंद्र कोल(25) निवासी पुरैल ने तीन शिशुओ (बालको) को जन्म दिया। प्रसव प्रक्रिया पूरी तरह से सामान्य रही। जच्चा बच्चा चारो पूरी तरह से स्वस्थ है।

 

Next Post

कांग्रेस चलाएगी ‘हिसाब दो’ अभियान, बेरोजगारी, महंगाई एवं कानून व्यवस्था को चुनाव में मुद्दा बनाएगी पार्टी

भोपाल। उपज का मूल्य न बढ़ाने, बेरोजगारी, महंगाई, और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर कांग्रेस लोकसभा चुनाव में उतरेगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रो में हिसाब दो कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसमें भाजपा से लोकसभा और विधानसभा चुनाव के पहले जनता से किए गए वादों पर जवाब मांगा जाएगा। राहुल गांधी की भारत […]