भोपाल। देश आज अपना 75वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मना रहा है।
इस मौके पर राजधानी में राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन लाल परेड मैदान में किया गया।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद वह खुले वाहन से परेड का निरीक्षण करने निकले। परेड ने उन्हें सलामी दी।
इस अवसर पर सशस्त्र बलों द्वारा हर्ष फायर भी किया गया। मार्च पास्ट के बाद राज्यपाल का गणतंत्र दिवस पर प्रदेश की जनता के नाम संदेश वाचन शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा आकर्षक झांकियां भी निकाली गईं |

