इंदौर। जिला मुख्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।
स्कूलों एवं सरकारी भवनों में झंडावंदन हुआ और अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह नेहरू स्टेडियम में हुआ।
परेड के साथ अलग अलग विभागों की 12 झांकियां निकली।
नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सलामी ली और अच्छा काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया।
परेड को देखने स्टेडियम में हजारों लोग शामिल थे। स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति भी दी। एक ग्रुप ने राम के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका भी पेश की। उधर, निगम मुख्यालय में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने झंडा वंदन किया। इस मौके पर उत्कृष्ट काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।

