सामुदायिक पुलिसिंग के तहत वन ग्राम गौराकन्हारी में पुलिस के द्वारा कार्यक्रम का किया गया आयो

डिंडोरी। पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के मार्गदर्शन में जिले के समनापुर थानांतर्गत छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती सूदूर आदिवासी वन ग्राम गौराकन्हारी में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत व्हालीबाल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं सामूहिक भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (बजाग) पीएस मरावी मौजूद रहे।
व्हालीबाल प्रतियोगिता में ग्राम बंजरा, गौराकन्हारी, मुंगेला एवं झामुल की टीमों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
इस दौरान समनापुर थाना प्रभारी (निरी) कामेश धूमकेती एवं समनापुर थाने के पुलिस कर्मियों द्वारा व्हालीबाल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों को व्हालीबाल किट एवं दवाईयों के किटो का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नक्सली सेल प्रभारी (निरी) जीएस उईके, सहा. उपनिरीक्षक विशाल पटेल, प्रधान आरक्षक अरविंद सैयाम, आरक्षक शैलेन्द्र तथा गौराकन्हारी सरपंच सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।

 

Next Post

What does it suggest become a woman looking for woman?

What does it suggest become a woman looking for woman? there’s absolutely no one answer to this question, as it can certainly mean different things to various individuals.for some, it would likely merely suggest looking for a pal or partner who shares comparable passions and values.for other people, it might […]