प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 7 अगस्त तक 70 हजार अतिथि शिक्षकों की होगी नियुक्ति, डीपीआई ने जारी की गाइडलाइन

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लगभग 70 हजार से अधिक पद खाली हैं। इसके अतिरिक्त हाल में शिक्षकों के उच्च पद प्रभार व स्थानांतरण के कारण खाली पदों की संख्या और भी बढ़ गई है। इन खाली पदों पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे।
इसके संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने आदेश जारी कर दिए गए हैं। अतिथि शिक्षकों की एक अगस्त से प्रक्रिया शुरू होगी जो आठ अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी।
बता दें कि 30 अप्रैल के बाद अतिथि शिक्षकों को स्कूल से कार्यमुक्त कर दिया गया था। स्कूलों में तीनों वर्गों के शिक्षकों के 70 हजार खाली पदों पर अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे।
डीपीआई ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि 30 जुलाई तक स्कूलों में रिक्त पदों की सूची को प्रदर्शित करें।
डीपीआई ने निर्देशित किया है कि पिछले सत्र 2023-24 में स्कूलों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को पहले ज्वाइनिंग की सुविधा दी जाएगी। इसके बाद शेष रिक्त पदों पर स्कोर कार्ड के आधार पर मेरिट क्रम में स्कूल विकल्प चयन के बाद नए अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे। इनके मानदेय का भुगतान हर महीने के सात तारीख को कर दिया जाएगा।
प्रदेश के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों को रखने के लिए रिक्तियों को जीएफएमएस पोर्टल पर प्रदर्शित किया जाएगा। पोर्टल पर प्रदर्शित रिक्ति के अलावा अतिथि शिक्षक स्कूल में नहीं रखा जाएगा। अतिथि शिक्षकों को सात अगस्त तक ज्वाइनिंग करनी होगी।
शिक्षक निर्धारित समय अवधि तक उपस्थित नहीं होंगे तो उनकी ज्वाइनिंग अपने आप निरस्त हो जाएगी। इसके बाद आवेदक को शेष रिक्तियों के लिए होने वाली नई प्रक्रिया में भाग लेना होगा।
इसके बाद अतिथि शिक्षकों के लिए पोर्टल पर ज्वाइनिंग दर्ज करना और शाला प्रभारी से प्राप्त सत्यापित ज्वाइनिंग पत्रक की फोटो कॉपी पोर्टल पर अपलोड एक से सात अगस्त तक करनी होगी। स्कूल प्राचार्य द्वारा ज्वाइन किए गए अतिथि शिक्षक का वेरिफिकेशन भी इसी समय तक किया जाएगा।

 

Next Post

गोदाम में भड़की आग, इसी क्षेत्र में दो माह पहले फटा था बम

जबलपुर। एक ओर जबलपुर सहित पूरे प्रदेश भर में लगातार बारिश का दौर चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अमखेरा के अमन नगर के पास खजरी-खिरिया बाइपास रोड पर स्थित एक बोरी के गाेदाम में आग गई। आग लगते ही आस पास हड़कंप मचा गया। जानकारी के मुताबिक गोदाम […]