थैले से आ रही थी रोने की आवाज, राहगीरों ने देखा तो उसमें मिली बच्ची, नवजात के माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

DR. SUMIT SENDRAM

सतना। जिले के रामपुर बाघेलान में नेशनल हाईवे नंबर 30 स्थित बेला बाईपास के तालाब के पास शनिवार को एक थैले में नवजात बच्ची के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने थैले से रोने की आवाज सुनकर झांककर देखा, तो अंदर एक नवजात बच्ची थी।
इसकी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बेला चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रधान आरक्षक चितेंद्र पाण्डेय एवं उनकी टीम मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित निकालकर चाइल्ड हेल्प केयर सेंटर, रीवा भेजा गया। बच्ची भूखी थी, इसलिए वह रो रही थी, तुरंत उसके लिए दूध की व्यवस्था की गई।
पुलिस के मुताबिक नवजात बच्ची का जन्म लगभग छह घंटे पहले हुआ प्रतीत होता है। प्राथमिक जांच में बच्ची पूरी तरह स्वस्थ पाई गई है। पुलिस बच्ची के माता-पिता की तलाश में लग गई है। वहीं बच्ची की देखभाल की जा रही है।

 

Next Post

रेलवे टिकट रूम में घुसा बदमाश, क्लर्क की आंखों में मिर्ची डालकर लूट लिए हजारो रुपये

उज्जैन। माधव नगर रेलवे स्टेशन पर बीते शनिवार शाम को एक सनसनीखेज लूट की वारदात हो गई। टिकट खिड़की कक्ष में बैठे क्लर्क की आंखों में मिर्च पाउडर जाकर एक बदमाश उसके हाथों से 35 हजार रुपये छीन कर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक टिकट विंडो कक्ष का पीछे […]