छोटे कपड़े और कटी-फटी जींस पहनकर इस मंदिर में नहीं मिलेगा प्रवेश, सेल्‍फी लेने पर भी रोक

उज्जैन। उज्जैन के दस भुजा वाले प्रसिद्ध गणेश मंदिर में ड्रेस कोड लागू किया गया है।
अब यहां अमर्यादित कपड़े जैसे मिनी स्कर्ट और कटी-फटी जींस पहनकर नहीं जा सकेंगे। इसके साथ ही मंदिर में सेल्फी लेने पर भी मनाही है।
मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से कहा है कि वे सनातनी परंपरा अनुसार ही कपड़े पहनकर मंदिर आएं।
बता दे कि दस भुजा वाले प्रसिद्ध गणेश मंदिर उज्जैन के श्मशान में स्थित है, यहां रोजाना बढ़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं, ऐसे में अमर्यादित कपड़े पहनकर आने वाले भक्तों की संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने यह फैसला लेते हुए इसका पोस्टर मंदिर में चस्पा किया है।
ऐसे में अब अमर्यादित कपड़े पहनने वाले भक्तों को मंदिर के बाहर से ही दर्शन करना होगा।
इस नियम के अलावा मंदिर समिति मंदिर में सेल्‍फी लेने पर पहले से रोक लगा चुकी है।
यह निर्णय गणेश चतुर्थी पर लिया गया था।
बताया गया कि इस फैसले का काफी असर देखने को मिला है। हालांकि भक्तों को भगवान गणेश की तस्वीर लेने की अनुमति दी गई है।

 

Next Post

राम मंदिर आमंत्रण अस्वीकार करने पर घिरी कांग्रेस पार्टी, जीतू पटवारी बोले- एक लाख कार्यकर्ता जाएंगे अयोध्या

भोपाल। श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सियासत धीरे धीरे तेज होती जा रही है। कांग्रेस ने अधूरे मंदिर के निर्माण में प्राण प्रतिष्ठा करने और भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाकर आमंत्रण को अस्वीकार कर दिया है। इस बयान को लेकर कांग्रेस चौतरफा घिर गई। […]