यातायात के नियमों के बारे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक, साप्ताहिक बाजार में दूरदराज से आए ग्रामीणों को यातायात नियमों की दी गई जानकारी

DR. SUMIT SENDRAM

डिंडोरी। ग्रामीण क्षेत्रों में घटित होने वाली सड़क दुर्घटनाओं तथा उनसे होने वाली जनहानियों में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशानुसार जिले में यातायात जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
रविवार को साप्ताहिक बाजार के दिन दूर-दराज एवं ग्रामीण अंचलों से आये लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी देने एवं यातायात के नियमों का पालन करने के लिये जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात थाना प्रभारी सुभाष उइके एवं सिंहपुर (शहडोल) निवासी समाजसेवी प्रकाश राव ने अपनी टीम के साथ नुक्कड नाटक के माध्यम से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के तहत डिण्डौरी शहर के भीड़ भाड़ वाले चौराहों अवंती बाई चौक, समनापुर तिराहा एवं पुरानी डिण्डौरी तिराहा में नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगो को यातायात के नियमों की जानकारी दी गयी तथा लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिये जागरूक किया।

 

Next Post

इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी किसान प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष अनूप मिश्रा मनोनीत

जबलपुर। रविवार को इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरूषोत्तम तिवारी द्वारा इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी किसान प्रकोष्ठ के लिए मण्डला के वरिष्ठ समाज सेवी अनूप मिश्रा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही चन्द्रशेखर तिवारी को इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी मध्यप्रदेश किसान प्रकोष्ठ का […]