डिंडोरी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत बाल हृदय कैम्प का आयोजन जिला चिकित्सालय डिंडोरी में सोमवार को कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडे तथा सिविल सर्जन सह मुख्य. अस्पताल अधीक्षक डॉ. रमेश मरावी व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय राज के मार्गदर्शन में किया गया।
जिला समन्वयक ओम प्रकाश उरैती के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में समस्त विकासखण्ड से मोबाइल हेल्थ टीम द्वारा चिन्हांकित सीएचडी के 56 बच्चों का रजिस्ट्रेशन एवं ईको जांच गैलेक्सी हॉस्पिटल जबलपुर के विशेषज्ञ गोल्ड मेडलिस्ट कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अखिलेश दुबे द्वारा किया गया।
ईको जांच उपरांत 5 बच्चों को ग्लैक्सी हॉस्पिटल जबलपुर रेफर के लिए चिन्हांकित किया गया।
इस दौरान अस्पताल प्रबंधक योगेंद्र सिंह उईके, राजेश मरावी मूल्यांकन एवं अनुश्रवण अधिकारी कमल सिंह भदोरिया, आयुष चिकित्सक डॉ. ऋषिकेश सिंह, डॉ. हर्षवर्धन सिंह धुर्वे, डॉ. त्रिवेणी धुर्वे, डॉ. नागेश मानिकपुरी, डॉ. प्रभात अवधिया, डॉ. बलराम सिंह उईके, डॉ. आकाश सिंद्राम, डॉ. मुकेश परते, एएनएम किरण सोनी एवं डीईआईसी स्टाफ पूजा बर्मन मौजूदगी रही।


