40 हजार इनामी फरार पार्षद अनवर कादरी ने जिला कोर्ट में किया सरेंडर

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। लव जिहाद केस में फरार चल रहा पार्षद अनवर कादरी आखिरकार जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उस पर 40 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस उसकी कुर्की की तैयारी में थी। बाणगंगा थाना क्षेत्र में उसके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं।
जानकारी के मुताबिक अनवर कादरी की बेटी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
अनवर पर हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कराने के गंभीर आरोप हैं। उस पर लव जिहाद के आरोपियों को फंडिंग करने का भी संदेह है। लंबे समय से फरार रहने के बाद उसने शुक्रवार को जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

 

Next Post

मध्‍य प्रदेश के हर जिले में खुलेंगे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय, प्रदूषण पर प्रभावी रोक के लिए उठाया गया कदम

भोपाल। प्रदेश के प्रत्येक जिले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) के कार्यालय खोले जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण और जल-वायु प्रदूषण पर प्रभावी रोक के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। बताया गया कि इस प्रक्रिया की शुरुआत कटनी, गुना और देवास जिलों से हो चुकी है, जहां पहले क्षेत्रीय […]