बांधवगढ़ घूमने आई महिला पर्यटक की रिसोर्ट में लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी करने आई एक महिला पर्यटक की रिसोर्ट के कमरे में लाश पाई गई है।
घटना धमोखर रेंज के सामोद सफारी रिसोर्ट की बताई गई है।
जानकारी के मुताबिक मृतक महिला पर्यटक का नाम प्रियंका शिंदे पिता जयन्त शिंदे 31 साल निवासी धार बताया गया है। हालांकि महिला मूल रूप से गुजरात की रहने वाली बताई जा रही है।
रिसोर्ट कर्मियों का कहना है कि मरने वाली महिला रात को भोजन करने के बाद अपने कमरे में गई थी। खाना खाने के बाद ही वो सोई थी लेकिन सुबह देर तक नहीं उठी। इसके बाद महिला पर्यटक के कमरे का दरवाजा बजाया गया और बाद में उसकी मौत की जानकारी मिली है।
घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और पुलिस ने पंचनामा बनाने के बाद महिला के शव को पीएम के लिए भेज दिया। अभी महिला के शव की पीएम रिपोर्ट आई नहीं है जिससे उसकी मौत के कारण को स्पष्ट तौर से कोई भी नहीं बता रहा है। हालांकि मौत के लिए जिन दो संभावित कारणों पर चर्चा हो रही है उन्हीं में से किसी एक के कारण यह घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

 

Next Post

सीयूईटी पीजी काउंसलिंग का शेड़्यूल जारी, 19 जून से ग्रुप ए में प्रवेश के साथ होगी शुरुआत

इंदौर। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहली बार सबसे कम आवेदन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए हैं। बता दे कि 1400 सीटों के लिए महज 2300 विद्यार्थियों ने प्रवेश की इच्छा जताई है। इस लिहाज […]