शिवपुरी में तिहरे हत्याकांड में दंपति सहित महिला की मौत, लूट के इरादे से गला दबाकर ली जान

शिवपुरी। जिले के मायापुरा थानांतर्गत ग्राम राऊटौरा में रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाशों ने तीन लोगों की गला दबाकर हत्या कर दी। उन्होंने जेवर और 10 हजार रुपये लूट लिए।
शिवपुरी जिले के ग्राम राऊटौरा में हुई इस वारदात में एक दंपत्ति और एक अन्य महिला की हत्या की गई है। हत्या लूट के इरादे से की गई प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम राऊटौरा निवासी सीतराम पिता रामलाल लोधी (65) व उसकी पत्नी मुन्नी (60) अपनी झोंपड़ी में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उनकी गला दबाकर हत्या कर महिला के नाक, कान में पहने हुए जेवर सहित घर में रखे करीब दस हजार रुपये लूट लिए।
इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश पड़ोस में रहने वाली एक अन्य महिला के घर पहुंचे और उसके भी जेवर लूट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह उस समय लगी जब मृतकों के बच्चे वहां पहुंचे।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला लूट के लिए हत्या करने का प्रतीत हो रहा है।

 

Next Post

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देश की तरक्की और उन्नति के लिए महाकाल से की कामना

उज्जैन। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ उपेंद्र द्विवेदी सोमवार को बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे। यहां उन्होंने ने गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बहुत लंबे समय से बाबा महाकाल के दर्शन करने की इच्छा थी। लेकिन सभी […]