रतलाम। सैलाना से आए आदिवासी समाज के लोगो ने कलेक्टर कार्यालय पहुँच धरना दें दिया।
धरने पर बैठे लोगों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के समय समाज के दो लोगों को गलत तरीके से जिला बदर कर दिया गया था। दोनों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। प्रदर्शनकारी ‘न लोकसभा और न विधानसभा, सबसे बड़ी ग्राम सभा’ के बैनर के साथ आए हैं।
आदिवासी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि हम यहां ज्ञापन देने नहीं आए हैं। यहां ग्राम सभा कर निर्णय लेंगे कि आगे क्या करना है।
जिला बदर की कार्रवाई तत्कालीन कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने की थी। लोगों के प्रदर्शन करने पर मौजूदा कलेक्टर भास्कर लाक्षाकार बाहर आए। वे प्रदर्शनकारियों के बीच जमीन पर ही बैठ गए। उनकी बात सुनी। एक जिला बदर की मां ने कलेक्टर से कहा कि ऐसी कौन सी गलती की मेरे बेटे ने की हैं, वो तो समाज की बात करता है, इसमें कौन सी गलती है।

