23 राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग ने किया डी लिस्ट, तीन साल का ऑडिट रिपोर्ट नहीं सौंपने पर की गई कार्रवाई

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। मध्यप्रदेश की 23 पॉलिटिकल पार्टियों को चुनाव आयोग ने डी लिस्ट कर दिया है। इनके खिलाफ यह कार्रवाई 2019 से अब तक कोई चुनाव नहीं लड़ने और पिछले 3 साल का ऑडिट रिकॉर्ड नहीं सौंपने के बदले की गई है।
बता दे कि एक माह पहले चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को पार्टी के एड्रेस पर नोटिस भेजा था। जिसमें कहा था कि अगर एक माह में उचित जवाब नहीं दे सके तो आयोग मान्यता समाप्त करने की कार्यवाही करेगा। इससे पहले 15 दलों की मान्यता खत्म की जा चुकी है।
तीसरे फेज में 6 अन्य दलों को डी लिस्ट करने के नोटिस जारी किए हैं। चुनाव आयोग ने जन प्रतिनिधि एक्ट 1951 की धारा 29 ए के अंतर्गत नोटिस दिए थे। संबंधित राजनीतिक दलों को अपना जवाब प्रस्तुत करने का मौका देने के बाद आयोग ने इन्हें डी लिस्ट करने का निर्णय लिया है।
इनमे आदिजन मुक्ति सेना फर्स्ट फ्लोर दुर्गेश विहार जेके रोड भोपाल, अद्वैत इशावश्यम कांग्रेस गुरु अय्यान्वरी आश्रम रीवा नाका मैहर, अखिल भारतीय जन मोर्चा प्रतापनगर भानपुर भोपाल, आल इंडिया डेमोक्रेटिक पार्टी साकेत नगर भोपाल, बहुजन संघर्ष दल लक्ष्मणपुरा लश्कर ग्वालियर, भारतीय नवयुवक पार्टी लक्ष्मीगंज लश्कर ग्वालियर, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर दल नया सराफा ग्वालियर, भारतीय अपना अधिकार पार्टी ग्वालियर, भारतीय जनयुग पार्टी हीरा नगर लश्कर ग्वालियर, भारतीय सामाजिक एकता पार्टी ग्राम नंदोरा रायसेन, भारतीय श्रमिक दल सोशलिस्ट बामन नगर सतना, बृहत्तर भारत प्रजातंत्र सेवा पार्टी पन्ना, इंकलाब पार्टी महावीर नगर भिंड, मध्यप्रदेश नव निर्माण सेना आधारताल जबलपुर, नेशनल वर्ल्ड लाइफ पंचतत्व पार्टी शुजालपुर मंडी शाजापुर, रहबर पार्टी वार्ड कच्ची मस्जिद मोहल्ला रायसेन, प्रजातांत्रिक लोकराज्य पार्टी ग्राम परासी रीवा, राष्ट्रीय धर्म निरपेक्ष नव भारत पार्टी शंकर शाह नगर जबलपुर, राष्ट्रीय गरिमा पार्टी कस्तूरबा नगर भोपाल, राष्ट्रीय महा जनशक्ति पार्टी अटेर रोड भिंड, सर्वे भवन्ति सुखिनः पार्टी ग्राम ममदर सीधी, द इंपीरियल पार्टी आफ इंडिया एवं विश्व आदर्श भारत पार्टी सुख विलास कॉलोनी बड़वानी शामिल है।

 

Next Post

इंदौर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अभय खुरासिया को बीसीसीआई ने किया शेष भारत टीम का नया कोच नियुक्त

इंदौर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी अमय खुरासिया को शेष भारत टीम का नया कोच नियुक्त किया है। यह नियुक्ति न केवल उनके लिए बल्कि पूरे मध्य प्रदेश क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है। बता दे कि अमय खुरासिया इस पद तक पहुंचने वाले […]