जबलपुर। केंद्रीय जेल जबलपुर में 20 से 26 फरवरी तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा 11 के सप्ताह का शुभारंभ किया गया है।
केमतानी फाउंडेशन के द्वारा आयोजित इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के दौरान स्वामी अशोक आनंद महाराज कैदियों को भागवत कथा सुना रहे हैं और उनसे एक नई जिंदगी शुरू करने का आवाहन कर रहे हैं।
इस श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान के सप्ताह का मकसद कैदियों को सही रास्ते पर लाना है।


