गोदाम में भड़की आग, इसी क्षेत्र में दो माह पहले फटा था बम

जबलपुर। एक ओर जबलपुर सहित पूरे प्रदेश भर में लगातार बारिश का दौर चल रहा है, तो वहीं दूसरी ओर अमखेरा के अमन नगर के पास खजरी-खिरिया बाइपास रोड पर स्थित एक बोरी के गाेदाम में आग गई।
आग लगते ही आस पास हड़कंप मचा गया।
जानकारी के मुताबिक गोदाम में खाली बोरियां और पालीथिन के बैग भी रखे थे जिससे आग तेजी से भड़क उठी। आग भड़कती देख आस-पास रहने वालों भी सकते में आ गए।
जिसके बाद क्षेत्रीय लोगों ने आनन-फानन में नगर निगम के दमकल विभाग काे सूचना दी। सूचना मिलते ही दो दमकल वाहन रवाना किए गए बाद में एक टैंकर भी भेजा गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
नगर निगम के दमकल शाखा के मुताबिक शुक्रवार की अपरान्ह 11:50 बजे अमखेरा के अमन नगर (खजरी खिरिया) के पास गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। तुरंत ही पहले दो दमकल वाहन और फिर एक टैंकर रवाना किया गया। गोदाम में बोरियां, पालीथिन बैग सहित अन्य ज्वलनशील सामग्री रखी थी जिससे आग तेजी से भड़क रही थी। आसमान पर धुंए का गुबार छाया रहा। हालांकि रिमझिम बारिश के चलते आग फैली नहीं फिर भी करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा दी गई। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
गौरतलब है कि कुछ दूरी पर शमीम कबाड़ी का गोदाम है, जहां करीब दो माह पहले बम ब्‍लास्‍ट हुआ था। हादसे में मजदूर जान गई थी।

 

Next Post

कुएं में पम्प सुधारने उतरे चार लोगो की मौत, गैस रिसाव के कारण हुआ हादसा

कटनी। जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र के जुहली गांव में कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से चार युवकों की मौत हो गई। चारों लोग पंप सुधारने के लिए कुएं में उतरे थे। उतरे ही बेहोश हो गए थे। अचानक साथ के लोगों के बेहोश होने के कारण पांचवा व्यक्ति […]