पिता ने जेब खर्च देने से मना किया तो बीकॉम के छात्र ने खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में बीकॉम के छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उल्टियां करते देख परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उसने पिता से जेब खर्च के लिए रुपये मांगे थे, तो पिता ने मना कर दिया था। उसके बाद छात्र ने गुस्से में इस तरह का कदम उठा लिया।
कोलार थाना पुलिस के मुताबिक नयापुरा निवासी 20 वर्षीय सत्येंद्र पिता जसभान मारन बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र था। मंगलवार रात वह घर में अचानक उल्टियां करने लगा। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे शाहपुरा के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चेक करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। कुछ देर बाद ही सत्येंद्र की मौत हो गई।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सत्येंद्र के पिता किसानी करते है। साथ में निजी काम भी करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बेटे को खर्च के लिए कुछ रुपये दिए थे। मंगलवार को सत्येंद्र ने पिता से फिर रुपयों की मांग की, तो उन्होंने बोला कि कुछ दिन पहले तो रुपये दिए थे। अब नहीं मिलेंगे। यह सुनकर सत्येंद्र अपने कमरे में चला गया। वहां उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। पुलिस परिजनों के बयान ले रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

 

Next Post

दीपावली से पूर्व वार्षिक वेतन वृद्धि एवं वेतन का भुगतान की मांग, कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर आशा एवं पर्यवेक्षकों ने सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

डिंडोरी। देश व प्रदेश का प्रमुख त्यौहार दीपावली एकदम नजदीक है, इस त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुये राज्य शासन ने अपने कर्मियों एवं आऊटसोर्सिंग सहित सभी कर्मियों का अक्टूबर माह का वेतन का भुगतान करने का आदेश जारी कर दिये है। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश की स्वास्थ्य […]