बेटे के साथ मिलकर चाचा ने की दो भतीजों की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार

DR. SUMIT SENDRAM

सागर। आपसी विवाद के कारण सानौधा थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदवर गांव में चाचा ने अपने बेटे के साथ मिलकर दो भतीजों की हत्या कर दी।
दोनों भतीजों को घायल अवस्था में उपचार के लिए सागर लाया गया था, जहां उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक चांदवर गांव निवासी 18 वर्षीय दीपेश पिता हरदास धानक और उसका छोटा भाई 16 वर्षीय आकाश पिता हरदास धानक शुक्रवार को देर शाम पथरी की दवा लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में उनका अपनी चाची से किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। इसके बाद मामला शांत हो गया, लेकिन जब दीपेश व आकाश दवा लेकर वापस लौट रहे थे, तभी उसका चाचा सुरेश व चेचेरा भाई सचिन व एक अन्य व्यक्ति ने उन्हें रास्ते में रोक लिया, और मारपीट शुरू कर दी।
सुरेश, सचिन व एक अन्य रिश्तेदार भाग सिंह ने उन पर लाठी, डंडों से हमला कर दिया, इसके बाद भाग गए।
वारदात के करीब एक घंटे तक दोनों भाई वहीं पड़े रहे, जब परिजनों को मारपीट की जानकारी लगी तो वे मौके पर पहुुंचे और पुलिस को सूचना दी।
घायलों को सागर उपचार के लिए लाए जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। बीएमसी में दोनों भाइयों का पीएम कराया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक दीपेश तीन भाई थे। एक भाई घर पर था। घटना भी घर सौ पांच सौ मीटर दूरी पर हुई, लेकिन इसकी जानकारी करीब एक घंटे बाद मिल सकी। पुलिस ने हत्या के आरोपी चाचा सुरेश व उसके बेटे सचिन को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Next Post

शिव मंदिर में तोड़फोड़, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, चबूतरे के स्वामित्व से शुरू हुआ था विवाद

बुरहानपुर। जिला मुख्यालय से लगभग दस किमी दूर बिरोदा गांव में एकबार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। इस बार अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा गांव के बाहर बने शिव मंदिर और खेतों की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त किए जाने के कारण यह स्थिति बनी है। अज्ञात बदमाशों ने मंदिर […]