जबलपुर। संस्कारधानी जबलपुर में प्रवास के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में ही हम पूरे देश में जीत रहे हैं। काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाएंगे। भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। मध्य प्रदेश में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विपक्षियों के गठबंधन के एग्जिट पोल का बहिष्कार किया था। उनको पहले से ही आभास हो गया था कि हमारे पक्ष में कुछ आना नहीं है। कौन मीडिया के सवालों का सामना करे इसलिए बचना ज्यादा ठीक है।


